गढ़वा, अप्रैल 21 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत चेचरिया गांव की बेटी नेहा कुमारी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। नेहा का चयन महिला पर्यवेक्षिका के पद पर हुआ है। नेहा को राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र दिए हैं। उनकी इस सफलता से पूरे गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। नेहा के पिता राम नरेश राम सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि नेहा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय विद्यालयों से हुई। उसके बाद उन्होंने चंद्रवंशी कॉलेज, मझिआंव से इंटर और स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उसके पश्चात नामधारी कॉलेज, गढ़वा से स्नातकोत्तर और कुमारेश इंटरनेशनल कॉलेज, डाल्टनगंज से बीएड की डिग्री हासिल की।अपनी सफलता का श्रेय नेहा ने अपने ...