बागेश्वर, अप्रैल 15 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा ब्लॉक की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन 24वें दिन भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता उनका आंदोलन जारी रहेाग। दो पूर्व सैनिक धरने पर बैठे। बुधवार को आंदोलन से जुड़े लोग कालिका मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिक व झाकरा के ग्राम प्रधाान गिरीश जोशी तथा पूर्व सैनिक रमेश चंद्र जोशी अनशन पर बैठे। उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन को सभी का सहयोग मिल रहा है। यदि सत्ताधारी नेता अपनी भूमिका सही से निभाएंगे तो उन्हें ब्लॉक का दर्जा मिल जाएगा। यह भी पढ़ें- ब्लॉक के लिए 23वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी छोटी प्रशासनिक इकाई का दंश उन्हें लबे समय से झेलना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...