चम्पावत, मई 15 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर ग्राम पंचायत कांडा सिमल्टा में विधिक जागरुकता कार्यक्रम चलाया। जिला जज अनुज कुमार संगल के निर्देश पर प्राधिकरण सचिव भवदीप रावते ने विभिन्न विधिक सेवाओं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और निराश्रित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक किया। इस दौरान पीएलवी ने कानूनी अधिकारों के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...