बागेश्वर, मार्च 6 -- बागेश्वर। होली पर्व मनाने के बाद अब लोग महानगरों व जिला मुख्यालयों को लौटने लगे हैं। शुक्रवार को नगर में सुबह से ही जाम का झाम शुरू हो गया है। कांडा मार्ग पर भागीरथी से लेकर श्रीनौला तक लंबा जाम लगा हुआ है। जाम में वाहन फंसे हुए हैं। कार्यालय जाने वालों से लेकर स्कूल जाने वाले लोगों को भी जाम से दो चार होना पड़ा। लोगों ने पुलिस से आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...