बागेश्वर, दिसम्बर 19 -- तीन दिवसीय कांडा महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर की विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक गड़िया नेक कहा कि यह महोत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि हमारी समृद्ध लोक कला और लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। रामलीला मेदान में शुक्रवार को महोत्सव के पहले दिन लोक कला, लोक संस्कृति और सभ्यता की अद्भुत झलक देखने को मिली, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव के दौरान पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, हस्तशिल्प, वेशभूषा और स्थानीय खान-पान ने दर्शकों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सांस्कृतिक विविधता और सांस्कृतिक विरासत ...