नैनीताल, फरवरी 23 -- भवाली। विकासखंड बेतालघाट के कांडा गांव में चाय उत्पादन की संभावनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। उत्तराखंड चाय बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री महेश्वर सिंह महरा के निर्देश पर विभागीय टीम की ओर से गांव में भूमि का सर्वे कर मिट्टी के नमूने एकत्र किए गए। फील्ड सहायक गोपाल अधिकारी, सहायक सुपरवाइजर मदन सिंह, कमलेश उप्रेती, बालम सिंह एवं भूपाल सिंह की टीम ने कांडा गांव की लगभग 30 हेक्टेयर भूमि का निरीक्षण कर विभिन्न स्थानों से मिट्टी के सैंपल भरे। नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। कहा कि मिट्टी की गुणवत्ता और अन्य मानक सही पाए जाने पर 30 हेक्टेयर भूमि में चरणबद्ध तरीके से चाय की खेती शुरू की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.