जहानाबाद, जून 12 -- डीजीपी के आदेश पर चलाया गया एक दिवसीय एस ड्राइव पकड़े गए लोगों में डकैती, पॉक्सो और हत्या का प्रयास मामले के हैं आरोपित दो विधि-विरुद्ध बालकों को किया गया निरुद्ध चेकिंग में वाहनों से 20 हजार रुपए फाइन वसूले जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ - साथ जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सूबे के डीजीपी के आदेश पर जहानाबाद जिले में पुलिस प्रशासन के द्वारा गुरुवार की देर रात तक विशेष समकालीन अभियान ( एस ड्राइव) चलाया गया। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। 209 लोग गिरफ्तार किए गए। इनकी गिरफ्तारी थानों में दर्ज कांड, वारंट, कुर्की व अन्य मामले में की गई है। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ भी बड़ी सफलता हासिल हुई है। शुक्रवार को एसपी अपराजित लोहान के हवाले से यह जानकारी दी ...