जहानाबाद, जून 1 -- डीजीपी के आदेश पर चलाया गया एक दिवसीय समकालीन अभियान पकड़े गए लोगों में बलात्कार पुलिस पर हमला व शराब मामले के हैं आरोपित चेकिंग में वाहनों से 66 हजार रुपए फाइन वसूले जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ - साथ जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सूबे के डीजीपी के आदेश पर जहानाबाद जिले में पुलिस प्रशासन के द्वारा रविवार की देर रात तक एक दिवसीय समकालीन अभियान ( एस ड्राइव) चलाया गया। यह भी पढ़ें- कांड, वारंट, कुर्की व अन्य मामले में 159 लोग गिरफ्तारगिरफ्तारियों की जानकारी इस विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। 159 लोग गिरफ्तार किए गए। इनकी गिरफ्तारी थानों में दर्ज कांड, वारंट, कुर्की व अन्य मामले में की गई है। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ भी बड़ी सफलता हासिल हुई है। ...