अमरोहा, मार्च 4 -- शहर से निकलने वाले टनों कूड़े के प्रबंधन के लिए करीब 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने कांठ रोड पर करीब पांच एकड़ जमीन चिन्हित कर खरीद भी ली है। प्लांट के निर्माण के लिए शासन को अब संशोधित डीपीआर तैयार कर भेजी गई है। नगर पालिका सीमा विस्तार के बाद शहर की आबादी बढ़ने के साथ ही शहरी आबादी से निकलने वाले कूड़े की मात्रा भी बढ़कर तकरीबन दोगुना हो गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी सीमा में नागरिक सुविधाओं व सौंदर्यीकरण के साथ-साथ जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कूड़े का निस्तारण किया जाना जरूरी है। शहर से रोजाना करीब 110 एमटी कूड़ा निकलता है। कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए शहर के कांठ रोड पर कुल 14.12 करोड़ रुपये की लागत से करीब 5.16 एकड़ जमी...