मुरादाबाद, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटना शुरू कर दिया है। कांठ रोड पर भगवान शिव का जयघोष और भक्ति संगीत गूंजने लगा है। आज गुरुवार को कांठ रोड से बरेली, बदायूं, बहेड़ी आदि क्षेत्रों के कांवड़िये गुजरे। बदायूं के हृदेश, सुनील और बृजेंद्र 51 किलो का घंटा गंगाजल में नहलाकर पैदल ला रहे थे। उन्होंने बताया कि इस घंटे को बदायूं शिव शक्ति मंदिर में लगाएंगे। इसके अलावा सुबह से ही कुछ श्रद्धालुओं ने कांवड़ लेकर लौटना आरंभ कर दिया। दोपहर में तेज धूप से बचने के लिए शिविरों में विश्राम किया। धूप कम होते ही उन्होंने गंतव्य की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। कांठ रोड पर लगे भंडारे और शिविर मुरादाबाद। कांठ रोड पर कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगने लगे हैं। हालाकि अभी इनकी संख्या कम है। आ...