मुरादाबाद, मई 27 -- शहर में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बन गया है। इस कारण आए दिन जाम के हालात बनते हैं। इसी को लेकर बुधवार शाम नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर कांठ रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। निगम टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। हालात यह थे कि लोग खुद ही अपना सामान समेट कर ले जा रहे थे। यहां पर सड़क किनारे स्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। हरथला में निगम टीम से लोगों की नोकझोंक भी हुई। आधा दर्जन लोगों के चालान भी काटे गए। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि लोग खुद ही अपना अपना अतिक्रमण हटा लें वरना नगर निगम कार्रवाई करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...