मुरादाबाद, मार्च 22 -- नगर में हिंदू नववर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन निकालकर एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रसारित किया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला संघ चालक कृष्ण गोपाल ने कहा कि भारतीय नववर्ष हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे समाज में सेवा, संस्कार और संगठन के माध्यम से भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर कार्यवाह सूर्य प्रताप, कठोर, शिवम, विशाल, शौर्य, हिमांग, हर्ष,...