मुरादाबाद, मार्च 8 -- कांठ। प्रेमी से झगड़ा होने पर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीआरवी पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। तहसील क्षेत्र में एक महिला का प्रेम प्रसंग एक बाहर के व्यक्ति से चल रहा था। जब महिला का पति कहीं बाहर जाता तो वह घर पर आ जाता था। रविवार को महिला का पति किसी काम से बाहर गया था, उसका प्रेमी घर पहुंच गया। वहां पर किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला के बच्चों ने घटना की जानकारी मोबाइल फोन पर अपने पिता को दी तो उसने वहीं से पीआरवी पुलिस को फोन किया। पीआरवी पुलिस महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.