मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया है। मोहल्ला नवादड़ी निवासी तेजवीर सिंह पुत्र रमेश सिंह उम्र 42 वर्ष रेलवे ट्रैक पर खंबा नंबर 1428 के पास ट्रेन से कटा पड़ा हुआ था, जिसका सिर धड़ से अलग हो गया था। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि मृतक टीबी के रोग से पीड़ित था, बीमारी से परेशान था,संभावना जताई कि इसी वजह से उसने यह कदम उठा लिया। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, जहरखुरानी की आशंका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.