मुरादाबाद, जून 30 -- खेत पर जा रही किशोरी पर मंगलवार को तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। लड़की के शोर मचाने और आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों के दौड़ने पर तेंदुआ लड़की को छोड़कर भाग गया। घायल को उपचार के लिए मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर किशोरी का हाल-चाल पूंछा और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज कर दी। थाना कांठ के ग्राम गोपालपुर निवासी सानिया पुत्री मने सैफी उम्र 17 वर्ष मंगलवार शाम को अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। रास्ते में तेंदुए ने पेड़ से कूदकर उस पर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। लड़की के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की तरफ को दौड़े तो तेंदुआ ग्रामीणों को देखकर भाग गया। ग्राम प्रधान गोपालपुर ओमप्रकाश सिंह एवं अन्य ...