मुरादाबाद, मार्च 21 -- नगर क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व शांतिपूर्वक वातावरण में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया। ईदगाहों पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा देश और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। यहां सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। नगर स्थित ईदगाह स्थल पर सुबह ही नमाजी पहुंचने लगे, बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईद की नमाज के लिए ईदगाह स्थल पर एकत्रित हुए। नमाजियों को शहर इमाम मौलाना शोएब ने लगभग 8:30 बजे सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने अपनी तकरीर में बताया कि दीन ए इस्लाम जीवन जीने का एक मार्ग है। जो नैतिकता, अनुशासन, अल्लाह की इबादत के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि दीन धर्म हमें मानवता के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है। हमें सभी को दीन धर्म के अनुसार बुरे कर्मों से बचते हुए समानता का व्यवहार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.