मुरादाबाद, मई 28 -- बकरीद पर क्षेत्र में ईदगाह स्थल पर ईद की नमाज अदा कराई गई। ईदगाहों पर देश और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने ईदगाह स्थलों पर पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर कांठ और ऊमरी कलां ईदगाह स्थलों गुरुवार सुबह नमाज अदा कराई गई। नगर में शहर ईमाम मौलाना शोएब एवं ऊमरी कला में मुफ्ती शाहिद ने प्रात 7:30 बजे बकरीद की नमाज अदा कराई। यह भी पढ़ें- बकरीद पर अदा हुई नमाज, अमन-चैन व भाईचारे की मांगी दुआप्रशासन की व्यवस्था ईदगाहों पर देश और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम पटेल की निगरानी में थाना कांठ में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की गई। नमाज से पूर्व और नमाज के बाद यातायात दुरुस्त करने की व्यवस्था पुलिस द्वारा की गई। एसडीएम संत दास पं...