कांट में ईद-उल-अजहा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
शाहजहांपुर, मई 29 -- कांट। कांट क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार भाईचारे के माहौल में मनाया गया। ईदगाह में सुबह अकीदत के साथ नमाज अदा की गई और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। सुबह साढ़े सात बजे मौलाना मोहम्मद रागिब रजा खान यूसुफजई ने ईदगाह में नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष शहजाद अहमद खां ने कुर्बानी से जुड़ी प्रशासनिक गाइडलाइन की जानकारी दी और खुले में कुर्बानी न करने, साफ-सफाई रखने तथा अवशेष इधर-उधर न फेंकने की अपील की। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि रईस मियां, मोहम्मद गुलाम नवी आजाद, हाजी डॉ. शोएब खां, डॉ. सुहेल खां, अनबर शादाब, बिलाल अनबर, शमशुद्दीन सिद्दीकी, हाफिज मुकीम, हाफिज जमालुद्दीन, इदरीस अली, सैय्यद तारिक अली, अयान खां, अरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.