शाहजहांपुर, मार्च 12 -- पूछताछ के लिए कांट थाने में लाए गए एक युवक के हवालात से गायब होने का आरोप लगाकर बुधवार शाम परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस तीन दिन पहले युवक को मारपीट के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लाई थी और उसे हवालात में बंद कर दिया गया था। वहीं पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। वह घर नहीं पहुंचा है तो खोजा जाएगा। कस्बा कांट के पट्टी मोहल्ला निवासी देव कुमार (23) पुत्र रामपाल को पुलिस मारपीट के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लाई थी। परिजनों का आरोप है कि 10 मार्च को वे थाने जाकर उससे मिले थे। अगले दिन 11 मार्च की सुबह करीब पौने सात बजे जब वे चाय देने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि युवक को चाय वे ही पिला देंगे। इसके बाद परिजन घर लौट गए।परिजनों के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे वे भोजन लेक...