कांटे की टक्कर में सचिन 227 मतों से जीते
प्रयागराज, मई 7 -- वार्ड 48 अलोपीबाग पार्षद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्र अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी संतोष कुमार गुप्ता से 227 मतों के अंतर से जीत गए। सुबह तहसीलदार सदर कोर्ट में मतगणना शुरू हुई और 10 बजे तक परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम आने के बाद समर्थकों ने सचिन को माला पहनाकर स्वागत किया। अलोपीबाग पार्षद के उपचुनाव में मैदान में तीन प्रत्याशी थे। गुरुवार सुबह मतगणना शुरू हुई तो सचिन व संतोष में कांटे की टक्कर दिखाई दी। निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार शर्मा ने जब परिणाम घोषित किया तो 1093 मत पाकर भाजपा के सचिन सबसे आगे रहे। यह भी पढ़ें- उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सचिन की जीत क्षेत्र की जनता ने उन्हें पार्षद के रूप में चुना। संतोष गुप्ता को कुल 866 मत मिले। वहीं सपा के दीप प्रकाश सोनकर 'दीपू' 761 मतों के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.