संभल, मई 10 -- नगर पंचायत सिरसी के जेएलएम इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। पहले ही मैच में हरतला बॉयस मुरादाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगीना फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि अंतिम मिनट तक दर्शकों की निगाहें गेंद पर टिकी रहीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन चेयरमैन कौसर अब्बास, आदित्यवीर रस्तोगी, हबीब रजा, खुर्शीद मलिक और अजीम कुरैशी ने फीता काटकर किया। मैच 35-35 मिनट के दो हाफ में खेला गया। शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज आक्रमण और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- सिरसी में आज से शुरू होगी फुटबॉल प्रतियोगिता मुरादाबाद की टीम ने पहले हाफ में आक्रामक खेल दिखाते हुए बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद नगीना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.