मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर। कांटी के रिटायर स्टेशन अधीक्षक 76 वर्षीय त्रिपुरारी प्रसाद सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वह वर्ष 2010 में कांटी स्टेशन से रिटायर हुए थे। वह सीने में इंफेक्शन से पीड़ित थे। मंगलवार को सकरा के पचदही स्थित पैतृक निवासी पर उनका दाह संस्कार किया गया। उनके बेटा नवीन कुमार सिंह सोनपुर रेल मंडल में टीआई हैं। उनके निधन पर मुजफ्फरपुर स्टेशन के एरिया मैनेजर रविशंकर महतो, स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, मधुकर कुमार, स्टेशन मास्टर रितेश रंजन, कृष्णा कुमार, पूर्व स्टेशन प्रबंधक योजना प्रियदर्शी राजीव व अन्य ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.