कांटी से 70 लाख के गहने लूट में तीन शातिर हथियार समेत गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार एसटीएफ ने लूट के 15 लाख रुपये के गहने और लोडेड पिस्टल के साथ तीन हिस्ट्रीशीटर को मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार किया है। ये तीनों शातिर लूट के गहने बेचकर शराब के धंधे में रुपये लगाते थे। कांटी थाना के दामोदरपुर में बीते 12 जून को धर्मेंद्र कुमार की आभूषण दुकान को लूट लिया था। दुकान से 70 लाख रुपये के गहने लूटे गए थे। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने तीनों शातिरों की गिरफ्तारी, गहने व हथियार बरामदगी की पुष्टि की है。
गिरफ्तारी की जानकारी इस कांड में मुजफ्फरपुर पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाकी बचे तीन लुटेरे फरार थे, जिनका सुराग कांटी पुलिस नहीं लगा पा रही थी। बिहार एसटीएफ के डीएसपी कुमार कीर्ती की टीम इस गिरोह का सुराग ढूंढ रही थी। सुराग मिलते ही एसटीएफ के एसओजी व चीता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.