मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कांटी के विधायक अजीत कुमार ने खराब मौसम के कारण फसलों की क्षति को गंभीर बताया। उन्होंने सामेवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन के अलावा आपदा प्रबंधन विभाग और कृषि विभाग के वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर मुआवजा देने की मांग की। विधायक ने कहा कि जिले में पिछले सप्ताह आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। उनको अब अपनी लागत निकालने के साथ ही बैंकों और महाजनों से लिए कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है। ऐसे में उनको हुए क्षति का मूल्यांकन कराते हुए मुआवजा देने की पहल की जानी चाहिए। यह नुकसान केवल उनके विधान सभा के किसानों को ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के किसानों को हुई है। सभी प्रखंडों में तैयार गेहूं की फसल के साथ-साथ मक्का, आम और लीची की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

हिंदी हि...