मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के कोठिया स्थित एनटीपीसी के फ्लाई ऐश के समीप बुधवार को दिनदहाड़े युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक 45 वर्षीय शंभू सहनी था। शव झाड़ियों में फेंका हुआ था। सूचना पर एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी व थानेदार रविकांत पाठक मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी व परिजनों ने पुलिस को बताया कि शंभू ट्रैक्टर पर छाई (फ्लाई ऐश) ढुलाई का काम करता था। बेटी के प्रसव के लिए आशा को बुलाने की बात कहकर अहले सुबह घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। सुबह करीब नौ बजे झाड़ी में शंभू का शव मिला। शंभू की पत्नी व परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है。...