मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के छपरा काली मंदिर के समीप रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोली युवक के चेहरे को छूते हुए निकल गई। युवक मिर्जापुर निवासी सुधीर कुमार है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। सूचना पर कांटी थानेदार रविकांत पाठक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। सुधीर ने घटनास्थल से पिस्टल का एक खोखा पुलिस को सौंपा है। सुधीर ने पुलिस को बताया कि वह ऑटोरिक्शा से मुजफ्फरपुर जा रहा था। इसी दौरान छपरा काली मंदिर के समीप उसपर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। थानेदार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बताते चलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.