कांटी में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, बहनोई गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 16 साल की दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग जुट गए। आरोपित राजू सहनी को पकड़ लिया। उसकी धुनाई करने के बाद सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम को सौंप दिया। आरोपित किशोरी का रिश्ते में बहनोई लगता है। वह तीन बच्चों का पिता है और ससुराल में ही रहता है। बताया जाता है कि किशोरी चापाकल पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान आरोपित ने किशोरी को अकेले देखकर पकड़ लिया। एक कमरे में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को घर में नहीं देखकर परिजन खोजबीन करने लगे। इसी दौरान किशोरी के चिल्लाने की आवाज पर परिजन और ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपित आपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.