मुजफ्फरपुर, मई 22 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवादाता। एनएच 27 पर दामोदरपुर रेल गुमटी के समीप गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सदातपुर निवासी कौशिक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद बस लेकर चालक भागने लगा। बाइक को टक्कर लगने के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़े। बस को खदेड़कर घेरा गया। आक्रोशित लोगों ने बस के चालक के साथ मारपीट भी की। बाद में कांटी पुलिस को बुलाकर चालक को सौंप दिया गया। दुर्घटना के बाद फोरलेन पर जाम लग गया। यह भी पढ़ें- कांटी में तज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया। वहीं, बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कौशिक बाइक से रेल गुमटी की...