कांटी में ट्रक से 6901 लीटर शराब बरामद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- कांटी। एनएच 27 पर लसकरीपुर के समीप रविवार सुबह पुलिस ने ट्रक पर लोड 6901 लीटर शराब बरामद की है। चालक और तस्कर फरार हो गया। सीमेंट की बोरी के नीचे शराब छुपाकर रखी गई थी। ट्रक पर यूपी का नंबर है। एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मद्य निषेध विभाग और कांटी पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी गई है। फरार तस्कर और चालक का पता लगाया जा रहा है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रक जब्त कर लिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.