मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- कांटी। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) कार्यालय में शनिवार को जयंती पर महात्मा ज्योतिबा फुले को याद किया गया। कार्यक्रम में ट्रेड यूनियन नेता नरेश राम ने कहा कि भेदभाव दूर करने, लिंग भेद दूर कर महिला शिक्षा को बढ़ाने व शोषण मुक्त समता मूलक समाज के निर्माण को लेकर ज्योतिबा फुले का योगदान सदैव याद किया जाएगा। कार्यक्रम में सचिव लालबाबू राय, इंदु देवी, काशीनाथ सहनी, प्रेम कुमार राम, शिवबालक कुमार, उमाकांत कुमार, राजेश पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...