मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- कांटी। नगर परिषद के कांटी चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मंगलवार को एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके बाद गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में काफी देर तक हंगामा किया। जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका। हंगामे की सूचना पर डायल 112 पुलिस नर्सिंग होम पहुंची और घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने कहा कि मामले में किसी भी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है। जानकारी के अनुसार पानापुर क्षेत्र की गर्भवती महिला को परिजन इलाज के लिए नर्सिंग होम लाए थे। परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही से महिला की जान गई। इसको लेकर वे लोग नर्सिंग होम के चिकित्सक व कर्मियों पर आक्रोशित हो गए व हंगामा शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.