मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर। कांटी रेलवे स्टेशन स्थित मां वैष्णवी मंदिर का स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी सोमवार की शाम तक पूरी कर ली गई है। मंदिर के सेवक अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। 26 मई, 2016 को माता का प्राण-प्रतिष्ठा हुआ था। उस समय छोटा मंदिर था। आज भव्य मंदिर बन गया है। स्थापना दिवस पर पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...