मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच 27 पर नरसंडा फ्लाईओवर के समीप सोमवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक सवार बदमाशों ने प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि, प्रमुख गाड़ी में नहीं थे। गोलीबारी में उनका चालक शत्रुघ्न कुमार बाल-बाल बच गया। गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। प्रमुख कृपाशंकर शाही ने बताया कि उपप्रमुख को उनके घर पहुंचाकर उनका चालक गाड़ी लेकर शहबाजपुर वापस लौट रहा था। इसी दौरान नरसंडा फ्लाईओवर की पूरब तरफ कांटी की ओर से तीन बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर चालक शत्रुघ्न गाड़ी को तेजी से लेकर भाग गया। घर पहुंचकर चालक ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रमुख ने कांटी थानेदार रविकांत पाठक को सूचना दी। प्रमुख ने बताया कि मंगलव...