मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- कांटी। नगर परिषद में गुरुवार को विधायक अजीत कुमार व सभापति दिलीप कुमार ने फीता काटकर प्याऊ का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि नगर परिषद में 15 जगहों पर स्वच्छ पेयजल के लिए प्याऊ लगाया गया है। सभापति ने कहा कि नगर परिषद में जनहित के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। ईओ अजय कुमार, पार्षद इनरदेव राम, चंदन पांडेय, उज्ज्वल गुप्ता, नाथू पासवान, संतोष पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...