मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कांटी थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप से गर्भवती हुई 12 वर्षीया छात्रा को पुलिस ने बुधवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन में पेश किया। विशेष कोर्ट के आदेश पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अर्चना के कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया गया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपित रवींद्र कुमार को विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दूसरा आरोपित राजा कुमार फरार है। पुलिस को सूचना मिली है कि वह गिरफ्तारी के भय से दिल्ली भाग गया है। छात्रा के पिता ने कांटी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि सात अप्रैल को उसकी पुत्री घास काटने खेत में गई थी। उस समय गांव के ही रवींद्र व राजा वहां पहुंच गया। दोनों ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने किसी को बता...