मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- कांटी। प्रखंड के प्रथम उपप्रमुख व लसगरीपुर के पूर्व मुखिया कैलाश प्रसाद बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार हुआ। इससे पहले सैकड़ों लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विधायक अजीत कुमार, पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी, पंडित शंभूनाथ चौबे, अरविंद कुमार सिंह, भूपाल भारती, अमर मेहता, सौरभ कुमार साहेब आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...