मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- कांटी। एनएच 27 पर किशुनगर स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर के पास मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कलवारी फतेहपुर निवासी विंदेश्वर सहनी का पुत्र राजेश सहनी था। थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि राजेश की पत्नी उषा देवी ने आवेदन दिया है। इधर, सड़क हादसे में किशुनगर निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...