मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- कांटी। पानापुर करियात पुलिस ने महिला के अपहरण के आरोपित चकिया निवासी सुनील राय को गिरफ्तार किया है। थानेदार साहुल कुमार ने बताया कि मार्च 2025 में एक महिला अपने एक बच्चा के साथ लापता हो गई थी। महिला के पति ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की बरामदगी के बाद सुनील राय की संलिप्तता सामने आई थी। इधर, बाइक चोरी के आरोप में कांटी पुलिस ने बारमतपुर निवासी मो. आसिफ को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...