मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड में मंगलवार शाम छह बजे तक बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रही। कांटा पिरौंछा दक्षिणी पंचायत पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है। पंचायत से बाहर निकलने वाली सभी सड़कों पर पानी की तेज धारा बह रही है। वहीं, तीन जगहों पर सड़क टूट गई है।वहीं, क्षेत्र के जमालपुर कोदयी, कांटा पिरौंछा दक्षिणी, कांटा पिरौंछा उत्तरी, केवटसा व बलौर निधि पंचायत में बाढ़ से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मिश्रौली महादलित टोला, हरिपुर व बेनीबाद में करीब दो दर्जन घरों में पानी घुस जाने से लोग विस्थापित होकर ऊंचे स्थान पर शरण लिए हुए हैं। यह भी पढ़ें- बाढ़ सहायता राशि और फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग वहीं, शिवदाहा, बरुआरी, सुस्ता व लदौर पंचायत के चौर में पानी फैलने से धान की फसल बर्बाद हो गई है। जमालपुर कोदई पंचा...