कांटाबाजी व जूनागढ़ की इस्पात एक्सप्रेस 4 से रद्द
जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें अक्तूबर में करीब 10 दिन रद्द रहेंगी। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस अपडाउन में 4 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक दिन बदलकर चार दिन रद्द होंगी। हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस चार दिन रद्द रहेगी। हावड़ा-जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 4 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक अप-डाउन में तीन दिन रद्द होगी। राउरकेला-टाटानगर मेमू ट्रेन को 4 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक लगातार अप-डाउन में रद्द करने का आदेश है। यह भी पढ़ें- जूनागढ़ और कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्तूबर तक रद्द यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में विकास कार्य को 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रद्द रहेगी 36 ट्रेनें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.