कांटापहाड़ी हादसे में मानवाधिकार आयोग का समन
धनबाद, जुलाई 8 -- धनबाद। बीसीसीएल के कांटापहाड़ी हादसे में एक मृतक की पहचान नहीं होने और बार-बार नोटिस के बावजूद पुलिस की ओर से संतोषजनक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने धनबाद के एसएसपी को समन भेजा है। आयोग ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत बिना शर्त समन जारी करते हुए 17 अगस्त को मानवाधिकार भवन में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। साथ ही मामले से जुड़े सभी तथ्यों और एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) भी प्रस्तुत करने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि कांटापहाड़ी हादसे में कई लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में सीडब्ल्यूसी के निर्वतमान चेयरमैन उत्तम मुखर्जी की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर सुनवाई शुरू की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.