रांची, फरवरी 2 -- रांची, संवाददाता। कांटाटोली-सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में फ्लाईओवर निर्माण से जुड़े सभी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीसी ने भू-अर्जन, ट्रैफिक प्रबंधन, यूटिलिटी शिफ्टिंग और भवन हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर निगम क्षेत्र के 12 भवनों के वैल्यूएशन निर्धारण के बाद एक सप्ताह के भीतर शिफ्टिंग की कार्रवाई पूरी करने की जानकारी दी गई। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आम जनता को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य को तय समय-सीमा में पूरा करने ...