रांची, फरवरी 27 -- रांची। विजन इंडिया टैलेंट फाउंडेशन ने शुक्रवार को कांटाटोली में कौशल विकास एवं रोजगार केंद्र की शुरुआत की। केंद्र का लक्ष्य रांची की 120 से अधिक महिलाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाना है। फाउंडेशन के प्रमुख राकेश सिंह ने बताया कि सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से संचालित इस केंद्र में व्यावसायिक कौशल, संचार और करियर मार्गदर्शन के साथ रोजगार सहायता भी प्रदान की जाएगी। मौके पर शांतनु चौधरी, शिवनाथ मुंडा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...