वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। ऐढ़े स्थित नगर निगम के कांजी हाउस में गाय को नोचते हुए कुत्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। रविवार को वीडियो के संबंध में जानकारी लेने के लिए पशुप्रेमी कांजी हाउस पहुंचे और हंगामा किया। पशुप्रेमियों ने जांच की मांग किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाया। पशुप्रेमियों का कहना है कि नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को इस वीडियो के संबंध में जब जानकारी मांगी गई तो स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...