चक्रधरपुर, अगस्त 5 -- चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र के कांजी हाउस कांवरिया संघ के सदस्यों का जत्था मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं ने शहर के न्यू बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान से मंगल यात्रा की कामना की। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गा प्रसाद ने बताया कि कांवरिया संघ के सदस्य पहले सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ मंदिर तथा पश्चिम बंगाल स्थित तारापीठ में भी दर्शन-पूजन करेंगे। उन्होंने बताया कि पूरी यात्रा क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना के साथ संपन्न की जाएगी। यह भी पढ़ें- जलाभिषेक के लिए बैजनाथ धाम रवाना हुआ क...