फिरोजाबाद, मई 1 -- कांच नगरी के थरमस कांच कारखानों में दूसरे दिन शुक्रवार को भी काम नहीं लग सका। अपनी पगार बढ़ाने की मांग को लेकर कामगारों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। जिसके चलते करीब आधा दर्जन थरमस कारखानों में उत्पादन बंद रहा। बताते चलें कि गुरुवार को ओम ग्लास फैक्ट्री राजा का ताल, एस गोपाल इंडस्ट्रीज ढोल पुरा रोड और इंडस्ट्रियल एरिया नगला भाऊ स्थित जगदंबा ग्लास वर्क्स सहित कई थर्मस कांच कारखानों में अपनी पगार बढ़ाए जाने की मांग को लेकर श्रमिकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। इन कांच कारखाने में काम करने वाले कामगार अपने औजार छोड़कर फैक्ट्री से बाहर निकल आए थे।श्रमिकों के काम पर ना आने से शहर में आधा दर्जन थरमस कांच कारखानों में उत्पादन ठप रहा। श्रमिकों का कहना है कि दिनों दिन बढ़ती जा रही महंगाई को देखते हुए उनकी मजदूरी में कम से कम Rs.10...