शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- होली के अवसर पर निकलने वाले बड़े लाट साहब के जुलूस में उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांच की बोतलें फेंककर माहौल बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने स्पष्ट कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। पुलिस लाइन में शुक्रवार को मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी और डीआईजी अजय कुमार साहनी ने होली कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जुलूस की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने आयोजकों से मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और संभावित समस्याओं की जानकारी ली। होली कमेटी के कपिल वर्मा, जितेंद्र तिवारी, दीप मिश्रा, मेहंदी किला, संजय वर्मा, दिवाकर मिश्रा, आलोक मिश्रा और हरनाम कटियार ने बताया कि जुलूस के दौरान कुछ लोग कांच की बोतलें फेंक देते हैं, जिससे बोतल टूटने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.