वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी। कांची कामकोटि पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी शंकरविजेंद्र सरस्वती गुरुवार को काशी पहुंचे। वह एक मई को असि स्थित जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे। गुरुवार की शाम हनुमान घाट स्थित कांची कामकोटि पीठम में पहुंचने पर ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के ट्रस्टी एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया। हनुमान घाट स्थित मठ में कुछ देर विश्राम के बाद शंकराचार्य अन्नपूर्णा मंदिर गए। यहां महंत गोस्वामी शंकर पुरी ने उनका अभिनंदन किया। शंकराचार्य ने मां अन्नपूर्णा का षोडशोपचार पूजन किया। उन्होंने राष्ट्र के मंगल, विश्व-कल्याण और धर्म-संस्थापन की कामना की। महंत शंकर पुरी ने जगद्गुरु को मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा एवं अंगवस्त्र भेंट किया। मठ में शंकराचार्य का स्वागत करने वालों में सुब्रमण्य मणि, सिद्धार्थ सिंह, शैल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.