बागेश्वर, जनवरी 25 -- प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई अभद्रता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध में दो घंटे का मौन रखा। वक्तओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रविवार को कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सेवादल किशन कठायत के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में मासिक झंडा रोहण किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता बागनाथ मंदिर में पहुंचे। यहां प्रयागराज माघ मेले में उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी रथ यात्रा रोकने और उनके साथ अभद्रता कर गंगा स्नान के लिए रोकने के विरोध में बागनाथ मंदिर में मौन उपवास रखा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सनातन धर्म की रक्षा करने वाले सुरक्षित नहीं हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.