देहरादून, अक्टूबर 6 -- उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर धड़ों में बंटती नजर आ रही है। उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा के आग्रह पत्र के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनसंवाद यात्रा सोमवार को भी जारी रखी। इस बीच, हरीश रावत ने पार्टी हाईकमान से अपना पक्ष रखने के लिए वक्त मांगा है। साथ ही दो बड़ी वजहें भी बताई कि क्यों वो रोड शो नहीं रोकना चाहते। उधर, हरीश रावत के मुद्दे पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे काफी गंभीर हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी हाईकमान इस बार उत्तराखंड चुनाव के मद्देनजर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। इस बीच उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी बात रखना चाहते हैं। वह सात या आठ अक्तूबर को उनसे बात करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की 'धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा' ...